DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बरेली में गब्बर का आतंक:प्रसाद न मिलने पर घर में घुसकर पीटा, मंदिर के आयोजकों को दी जान से मारने की धमकी

शोले फिल्म का वह मशहूर डायलॉग तो आपने सुना ही होगा- ‘कोसों दूर जब बच्चा रोता है, तो मां कहती है सो जा बेटा वरना गब्बर आ जाएगा।’ बरेली के सीबीगंज इलाके में इन दिनों यही फिल्मी दहशत हकीकत में तब्दील हो गई है। ठिरिया ठाकुरान गांव में हिस्ट्रीशीटर शिवकुमार उर्फ गब्बर सिंह का ऐसा आतंक है कि बच्चे तो क्या, बड़े भी उसके नाम से थर्रा रहे हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि पर्दे वाला गब्बर रामगढ़ को लूटता था, और बरेली का यह गब्बर ‘प्रसाद’ न मिलने पर जान लेने पर उतारू है। प्रसाद नहीं पहुंचा तो घर में घुसकर किया तांडव
घटना उस वक्त शुरू हुई जब गांव के शिव मंदिर में श्री रामचरित मानस का पाठ संपन्न हुआ। माघ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में कन्या भोज और प्रसाद वितरण किया गया। हिस्ट्रीशीटर गब्बर सिंह इस बात पर आगबबूला हो गया कि अखंड रामायण का प्रसाद सबसे पहले उसके घर क्यों नहीं भेजा गया। तमंचा और लाठी लेकर वह अपने साथी के साथ पीड़ित रुद्रपाल सिंह के घर में घुस गया और जमकर मारपीट की। उसने खुलेआम धमकी दी कि अब गांव के मंदिर में कोई भी आयोजन हो, सबसे पहले भोग उसके घर पहुंचना चाहिए, वरना गांव वालों को जान से मार देगा। प्रशासन से सुरक्षा की गुहार, सन्नाटे में गांव
इस हिस्ट्रीशीटर का खौफ ऐसा है कि गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। जब कोई दरवाजा खटखटाता है, तो लोग अंदर से ही कह देते हैं कि ‘हम गब्बर के बारे में कुछ नहीं जानते’। आरोपी पहले भी पूर्व सांसद के बहनोई और प्रधान पर हमला कर घर को बम से उड़ाने की धमकी दे चुका है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि सीबीगंज थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, ग्रामीण अब पुलिस प्रशासन के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस ‘गब्बर’ के आतंक को खत्म करने की गुहार लगा रहे हैं।


https://ift.tt/CuSo6eh

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *