DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अंबेडकरनगर में छात्रों के जानलेवा स्टंटबाजी का VIDEO:फेयरवेल पार्टी के बाद लग्जरी गाड़ियों से बाहर निकलकर बनाए रील्स

अंबेडकरनगर में स्कूली छात्रों द्वारा सड़क पर खतरनाक स्टंट करने का एक वीडियो सामने आया है। घटना अकबरपुर जिला मुख्यालय के तमसा मार्ग पर एक प्रतिष्ठित विद्यालय की फेयरवेल पार्टी के बाद का है। जहां छात्रों ने खुलेआम यातायात नियमों का उल्लंघन किया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई नाबालिग छात्र तेज रफ्तार चार पहिया वाहनों के अंदर नहीं, बल्कि बाहर निकलकर स्टंट कर रहे हैं। वे गाड़ियों के गेट खोलकर लटकते, बोनट पर बैठते और कुछ तो गाड़ियों की छत पर खड़े होकर सफर करते नजर आ रहे हैं। यह खतरनाक स्टंट तमसा मार्ग से शुरू होकर सुल्तानपुर मार्ग तक किया गया, जहां सामान्य यातायात भी मौजूद रहता है। छात्रों की उम्र नाबालिग प्रतीत हो रही है, फिर भी वे बिना किसी डर के अपनी जान जोखिम में डालते दिखे। इस दौरान सड़क पर अन्य वाहन, बाइक सवार और राहगीर भी मौजूद थे। जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रही। गनीमत रही कि इस लापरवाही के कारण कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी राहगीर या स्थानीय व्यक्ति द्वारा बनाया गया, जो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि नाबालिग छात्रों को वाहन कैसे उपलब्ध हुए और स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी क्या थी। जानकारों का कहना है कि इस तरह के स्टंट न सिर्फ छात्रों की जान के लिए खतरा हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे आम लोगों की सुरक्षा को भी गंभीर रूप से प्रभावित करते हैं। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है और जिम्मेदारों पर किस तरह की सख्ती दिखाई जाती है।


https://ift.tt/5MsLN8R

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *