रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात ऑटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। यह घटना बर्रा ठर्रा के समीप हुई। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर शैलेंद्र ने 30 वर्षीय जयकेश पुत्र महेंद्र निवासी दलेलपुर, बिल्हौर को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल 32 वर्षीय अमित पुत्र रामलाल निवासी दलेलपुर को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कानपुर हैलट रेफर किया गया है। मृतक और घायल दोनों मुनौरापुर गांव में अपने बहनोई के भाई की शादी में शामिल होने आ रहे थे। उनके बहनोई अजय कुमार निवासी मुनौरापुर शहबाजपुर ने बताया कि उनके भाई बालकिशन की बारात कन्नौज जा रही थी, जिसमें शामिल होने के लिए अमित और जयकेश बाइक से आ रहे थे। डॉक्टर शैलेंद्र ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। रसूलाबाद कोतवाल प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के आने के बाद पंचनामे की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
https://ift.tt/WL2k9NY
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply