DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

गौ संरक्षण और सनातन संस्कृति का संदेश देती गोदान फिल्म:सिनेमाघरों में उमड़े दर्शक , बोले –हर सनातनी को जरूर देखनी चाहिए यह फिल्म

पिछले कई दिनों से चर्चाओं में रही फिल्म ‘गोदान’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म का पहला शो लगते ही दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। अधिकतर दर्शकों ने फिल्म की खुलकर प्रशंसा की और इसे समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश देने वाली फिल्म बताया। फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का कहना है कि ‘गोदान’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का माध्यम है। फिल्म में गौ माता के महत्व को सरल और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जो हर वर्ग के दर्शकों को समझ में आता है। गौ माता से जुड़े संस्कारों को दर्शाती है फिल्म दर्शकों ने बताया कि हम सभी को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए, क्योंकि हमारी मूल संस्कृति और संस्कार गौ माता से ही शुरू होते हैं। फिल्म में यह संदेश दिया गया है कि जागरूकता जितनी अधिक समाज में फैलेगी, उतना ही इसका लाभ समाज को मिलेगा। रिसर्च के साथ दिखाई गई है गाय की उपयोगिता एक अन्य दर्शक ने कहा कि फिल्म में गाय से जुड़े तथ्यों पर किया गया रिसर्च पूरी तरह सटीक है। गाय का दूध, घी और उससे मिलने वाले लाभों को वैज्ञानिक और सामाजिक दृष्टि से दिखाया गया है। फिल्म में यह भी बताया गया है कि गाय पर हाथ फेरने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। हॉल रहा लगभग हाउसफुल दर्शकों का कहना है कि फिल्म एक बेहतरीन शुरुआत है और इस तरह की और भी फिल्में बननी चाहिए। पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोग फिल्म देखने पहुंचे और अधिकांश हॉल भरे हुए नजर आए, जिससे यह संदेश गया कि समाज में इस तरह की फिल्मों को पसंद करने वाला बड़ा वर्ग मौजूद है। युवाओं को जरूर देखनी चाहिए फिल्म एक अन्य दर्शक ने कहा कि फिल्म की कहानी बेहद प्रभावशाली है और यह संदेश हर घर तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने युवाओं से खासतौर पर अपील की कि वे इस फिल्म को जरूर देखें, क्योंकि युवा ही आने वाली पीढ़ी का भविष्य हैं। विरोध करने वालों को भी देखने की अपील दर्शकों ने कहा कि फिल्म हमारी संस्कृति और परंपराओं पर आधारित है। आज के समय में हम गौ माता से दूर होते जा रहे हैं, जबकि हमारे पूर्वजों ने गौ सेवा से बहुत कुछ प्राप्त किया। दर्शकों का मानना है कि जो लोग गौ माता से जुड़े विचारों का विरोध करते हैं, उन्हें भी यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए, ताकि वे समाज और धर्म में गौ माता के महत्व को समझ सकें। फिल्म उन परंपराओं और विचारों को फिर से जीवित करती है, जो समय के साथ लगभग विलुप्त होती जा रही थीं।


https://ift.tt/hASL0cd

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *