DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

CSJMU 61वें स्थापना दिवस सप्ताह का आगाज:’ग्लोरियस पास्ट, ब्राइट फ्यूचर’ थीम पर मनेगा जश्न; कैंपस में योग, रक्तदान और संगोष्ठी आयोजित होगी

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) अपने 60 वर्ष पूरे कर 61वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार, 7 फरवरी से ‘ग्लोरियस पास्ट, ब्राइट फ्यूचर’ थीम के तहत स्थापना दिवस सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। यह उत्सव 14 फरवरी तक चलेगा। इस सप्ताह भर चलने वाले आयोजन में शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकार, कला, खेल और तकनीक से संबंधित गतिविधियां शामिल होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे छात्रों के व्यक्तित्व विकास और सामाजिक चेतना से जोड़ने का उद्देश्य रखा है। इसमें संगोष्ठी, रक्तदान और टग ऑफ वॉर जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उत्सव के पहले दिन शनिवार को विश्वविद्यालय की विकास यात्रा और भविष्य के रोडमैप पर एक विशेष संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें शिक्षाविद् और शोधार्थी विश्वविद्यालय के इतिहास की समीक्षा करेंगे और भविष्य की चुनौतियों व संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।
इसी क्रम में पत्रकारिता एवं जन संचार विभाग ‘डीपफेक इन डिजिटल मीडिया’ विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन करेगा। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल साक्षरता प्रदान करना है, विशेषकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं और वीडियो के संदर्भ में। स्थापना दिवस सप्ताह में भक्ति और सेवा से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे। रविवार को एनएसएस के स्वयंसेवक स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान करेंगे। इसी दिन श्री विश्वेश्वर महादेव मंदिर में सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया जाएगा। सोमवार को सामूहिक हवन का आयोजन होगा, जिसमें शिक्षक और छात्र विश्वविद्यालय की उन्नति का संकल्प लेंगे।


https://ift.tt/8SXspuT

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *