DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रयागराज छात्रावास बनी सब जूनियर वालीबाल चैंपियन:फाइनल में गोरखपुर स्पोर्ट्स कालेज को हराया, खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

गोरखपुर के रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय संघ समन्वय सब जूनियर बालक वालीबाल प्रतियोगिता का खिताब प्रयागराज छात्रावास की टीम ने अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में प्रयागराज छात्रावास ने बीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर को 25-19, 25-15 और 25-19 अंकों से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मैच में प्रयागराज छात्रावास की टीम ने शुरुआत से ही मजबूत पकड़ बनाए रखी। सर्विस, ब्लॉक और अटैक तीनों में टीम का प्रदर्शन संतुलित रहा, जिससे मुकाबला एकतरफा हो गया और टीम ने सीधे तीन सेटों में जीत दर्ज की।
व्यक्तिगत पुरस्कारों में भी विजेता टीम का दबदबा
प्रतियोगिता में प्रयागराज छात्रावास के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्तर पर भी प्रभाव छोड़ा। अंकित को बेस्ट सेंटर ब्लॉकर और जैनुल को बेस्ट अटैकर का पुरस्कार दिया गया, जिससे टीम की जीत और खास रही। प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण और समापन समारोह में मुख्य अतिथि विपिन सिंह ने विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने खिलाड़ियों के अनुशासन और खेल भावना की सराहना की। प्रदेश भर से आईं टीमों ने लिया हिस्सा
यह प्रतियोगिता 03 से 06 फरवरी 2026 तक खेली गई, जिसमें प्रदेश के 18 मंडल, दो स्पोर्ट्स कालेज और तीन छात्रावासों से करीब 345 खिलाड़ियों ने भाग लिया। आयोजन खेल विभाग उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश वालीबाल संघ और क्षेत्रीय खेल कार्यालय गोरखपुर के समन्वय से हुआ।


https://ift.tt/AfVTGwY

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *