DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

UGC NET-JRF में DDU का परचम:विशाल सिंह का मेरिट लिस्ट में 11वां स्थान, 100 से अधिक स्टूडेंट्स सिलेक्टेड

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने दिसंबर 2025 में आयोजित यूजीसी नेट–जेआरएफ परीक्षा में बेहतरीन सफलता हासिल की है। हाल ही में एनाउंस रिजल्ट के अनुसार विश्वविद्यालय के सौ से अधिक विद्यार्थियों ने नेट, जेआरएफ और पीएचडी में सफलता हासिल की है, जिनमें बीस से अधिक विद्यार्थियों का चयन जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए हुआ है। चयनित जेआरएफ शोधार्थियों को यूजीसी की ओर से शोध अवधि में फेलोशिप दी जाएगी। वहीं, 60 से अधिक असिस्टेंस प्रोफेसर एलिजिबिटी नेट के चयनित हुए, अन्य ने पीएचडी एलिजिबिलिटी में जगह बनाई है। यूजीसी नेट-जेआरएफ परिणाम में बड़ी उपलब्धि के रूप में भूगोल विभाग के शोधार्थी विशाल सिंह ने यूजीसी-जेआरएफ मेरिट सूची में 11वां स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय को विशेष गौरव प्रदान किया है। हिंदी में सबसे ज्यादा सिलेक्शन
विषयवार परिणामों की बात करें तो हिंदी विषय से सर्वाधिक बीस से अधिक विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जिनमें चार विद्यार्थियों ने जेआरएफ प्राप्त की है। इसके अलावा राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, इतिहास और प्राचीन इतिहास सहित अन्य विषयों में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सफलता दर्ज की है। भूगोल, समाजशास्त्र, प्राचीन इतिहास, मनोविज्ञान, विधि, रक्षा अध्ययन और अन्य विषयों के विद्यार्थियों ने भी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विश्वविद्यालय की अकादमिक परंपरा को सुदृढ़ किया है। अद्यतन जानकारी के अनुसार चयनित विद्यार्थियों की संख्या में अभी और वृद्धि की संभावना है। इंग्लिश में लड़कियों ने मारी बाजी
मिले आंकड़ों के अनुसार अंग्रेजी विभाग के सफल अभ्यर्थियों में छात्राओं की संख्या सर्वाधिक है, जबकि समग्र रूप से सभी विषयों में देखा जाए तो परीक्षा परिणाम में छात्र और छात्राओं के बीच आगे रहने की संभावनाएं लगभग समान बनी हुई हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए इसे विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विश्वविद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का परिणाम बताया। सफल अभ्यर्थियों को संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों, शिक्षकों एवं डीएसडब्ल्यू प्रो अनुभूति दुबे ने भी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे विश्वविद्यालय की बढ़ती शैक्षणिक प्रतिष्ठा और अकादमिक विश्वसनीयता का प्रतीक बताया।


https://ift.tt/sTMlQ4S

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *