DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

‘घूसखोर पंडित’ वेब सीरीज़ पर सियासत तेज:सपा नेता पवन पांडे ने जताया कड़ा विरोध, टाइटल बदलने या प्रतिबंध की मांग

नेटफ्लिक्स पर आने वाली वेब सीरीज़ ‘घूसखोर पंडत’ को लेकर उत्तर प्रदेश में विरोध शुरु हो गया है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्य मंत्री पवन पांडे ने शुक्रवार शाम करीब 6 बजे वेब सीरीज़ के नाम और कंटेंट पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस तरह का शीर्षक समाज में नफरत और विद्वेष फैलाने वाला है। पवन पांडे ने आरोप लगाया कि वेब सीरीज़ के जरिए जानबूझकर एक विशेष समाज को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि ‘पंडित’ जैसे सम्मानित शब्द को घूसखोरी से जोड़ना ब्राह्मण समाज का अपमान है। ऐसी मानसिकता से समाज में आपसी सौहार्द बिगड़ता है। सपा नेता ने मांग की कि वेब सीरीज़ के नाम में तत्काल बदलाव किया जाए या फिर इस पर प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मुद्दे पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो समाजवादी पार्टी और ब्राह्मण समाज को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस मुद्दे को लेकर अयोध्या में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं, वहीं प्रशासन और नेटफ्लिक्स की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।


https://ift.tt/3srCV4z

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *