DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने वित्तमंत्री से मुलाकात की:संभल में एम्स बनाने की मांग को लेकर सौंपा पत्र

समाजवादी पार्टी के संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के एम्स को संभल लोकसभा क्षेत्र में स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। सांसद बर्क ने वित्त मंत्री को एक मांग पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने संभल लोकसभा क्षेत्र के संभल या मुरादाबाद जनपद की कुंदरकी और बिलारी विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत एम्स बनाने का आग्रह किया। गौरतलब है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने एम्स को अपने चंदौसी विधानसभा क्षेत्र में बनाने की मांग की थी। सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने वित्त मंत्री से मुलाकात के बाद इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। सांसद बर्क ने वित्त मंत्री को बताया कि संभल लोकसभा क्षेत्र में चंदौसी और मुरादाबाद जंक्शन हैं, और गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण भी पूरा हो चुका है। उन्होंने तर्क दिया कि यहां एम्स बनने से आसपास के मरीजों और तीमारदारों को सस्ता इलाज मिलेगा और क्षेत्र को लाभ होगा।


https://ift.tt/aO7oUcN

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *