गोंडा जिले के करनैलगंज क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एमआरजी पब्लिक स्कूल गुमदहा में कक्षा दो के छात्र अभिषेक गोस्वामी को उसके शिक्षक प्रखर ने एक नहीं बल्कि गिन करके 105 डंडे मारे है छात्र के पैरों पर डंडों के गहरे निशान पड़ गए हैं। छात्र किसी तरह घर पहुंचा और अपने पिता राज प्रसाद गोस्वामी को घटना की जानकारी दी। पिता राज प्रसाद गोस्वामी ने तत्काल अपने बेटे का प्राथमिक उपचार कराया। अभिषेक के दोनों पैरों सहित शरीर के कई हिस्सों पर डंडों के निशान उभर आए हैं बच्चे की हालत देखकर परिजन आहत हैं।
दरअसल, नौ वर्षीय अभिषेक गुरुवार को स्कूल गया था आरोप है कि गृहकार्य पूरा न होने पर शिक्षक प्रखर सिंह ने उसकी बुरी तरह पिटाई की है। राज प्रसाद गोस्वामी की तहरीर पर करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने विद्यालय के अध्यापक प्रखर के खिलाफ मारपीट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित छात्र अभिषेक गोस्वामी का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता के अनुसार बच्चे को करीब 105 से अधिक डंडे मारे गए जिससे उसके दोनों पैरों समेत शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। जब इस घटना की शिकायत विद्यालय संचालक माधवराज से की गई तो उन्होंने उल्टा परिजनों को ही डांटकर भगा दिया। आरोप है कि बाद में शिक्षक द्वारा शिकायत न करने का दबाव भी बनाया गया। वहीं, कोतवाल नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। चचरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अवनीश शुक्ला को मामले की जांच सौंपी गई है इस पूरे मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी इस तरीके से किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। पीड़ित पिता के अनुसार बच्चे को करीब 100 से अधिक डंडे मारे गए जिससे उसके दोनों पैरों समेत शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। जब इस घटना की शिकायत विद्यालय संचालक माधवराज से की गई तो उन्होंने उल्टा परिजनों को ही डांटकर भगा दिया। आरोप है कि बाद में शिक्षक द्वारा शिकायत न करने का दबाव भी बनाया गया। वहीं कोतवाल नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। चचरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अवनीश शुक्ला को मामले की जांच सौंपी गई है इस पूरे मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी इस तरीके से किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है।
https://ift.tt/Dh0Mzum
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply