राजधानी के जन भवन (राजभवन) में सजी 57वीं प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी इस बार न केवल प्रकृति के रंगों से गुलजार है। बल्कि इसमें यूपी मेट्रो की आधुनिकता और पर्यावरण प्रेम का संगम भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने यूपी मेट्रो के स्टॉल का विशेष दौरा किया। यहां फूलों से तैयार की गई ‘गरुड़’ की भव्य आकृति और मेट्रो की टॉय ट्रेन ने लोगों का दिल जीत लिया है। राज्यपाल ने न केवल मेट्रो की परियोजनाओं को सराहा, बल्कि फूलों से बनी कलाकृतियों की रचनात्मकता की भी प्रशंसा की। 2 तस्वीरें देखिए-
गरुड़ और मेट्रो के साथ लोगों ने सेल्फी ली प्रदर्शनी में इस बार सेल्फी का सबसे बड़ा स्पॉट यूपी मेट्रो का स्टॉल ही बना हुआ है। यूपीएमआरसी ने फूलों के जरिए भगवान गरुड़ की जो सुंदर आकृति उकेरी है, उसे देखने के लिए लोग कतार लगा रहे हैं। इसके साथ ही फूलों से बना मेट्रो का लोगो भी आकर्षण का केंद्र है। यूपी मेट्रो को इस साल भी उसकी शानदार पुष्प सज्जा और हॉर्टीकल्चर डिजाइन के लिए कई पुरस्कारों की दौड़ में शामिल किया गया है। प्रदर्शनी में आए लोग न सिर्फ फूलों की खुशबू ले रहे हैं, बल्कि मेट्रो के विकास की कहानी भी देख रहे हैं।
कानपुर मेट्रो की टॉय ट्रेन और सोवेनियर का जादू प्रदर्शनी के स्टॉल पर कानपुर मेट्रो की झलक खास तौर पर दिखाई दे रही है। यहां बच्चों और युवाओं के बीच कानपुर मेट्रो की ‘टॉय ट्रेन’ और सोवेनियर आइटम्स को लेकर जबरदस्त क्रेज है। मेट्रो अधिकारियों ने यहां आने वाले दर्शकों को कानपुर मेट्रो के आगामी कॉरिडोर-1 (कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता) की प्रगति के बारे में भी जानकारी दी। गौरतलब है कि अभी दो दिन पहले ही 4 फरवरी को इस नए सेक्शन पर मेट्रो का टेस्ट रन शुरू हुआ है, जिसे लेकर शहरवासियों में काफी उत्साह है।
https://ift.tt/FTV8AUk
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply