मुरादाबाद पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि ब्राहम्मण समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए केंद्र सरकार ने ‘घूसखोर पंडत’ के नाम से बनाई गई वेब सिरीज को OTT प्लेटफार्म से हटाने का निर्देश दिया है। डिप्टी सीएम ने कहा कि इस वेब सिरीज को लेकर ब्राहम्मण समाज में जबरदस्त आक्रोश था। उन्होंने कहा कि सरकार किसी को भी जाति के आधार पर वैमनस्यता पैदा नहीं करने देगी।
शुक्रवार को शाम करीब 6 बजे ट्रेन से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि यूपी में ब्राहम्मणों के आक्रोश के बारे में उन्होंने केंद्र सरकार को अवगत कराया था। जिसके बाद उन्हें आश्वासन मिला है कि घूसखोर पंडत नाम से वेब सिरीज को ओटीटी प्लेटफार्म पर नहीं आने दिया जाएगा। बता दें कि फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी की नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज घूसखोर पंडित पर विवाद खड़ा है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर प्रदेश भर में समाज के विभिन्न वर्गों में तीव्र प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इसके नाम को लेकर ब्राहम्मण समाज में इसका लगातार विरोध बढ़ता जा रहा है। खासकर ब्राह्मण समाज और धार्मिक संगठनों का आरोप है कि फिल्म ब्राह्मणों का अपमान करती है, और समाज में विभाजन की भावना को बढ़ावा देती है। दूसरी ओर, यूपी में समाजवादी पार्टी द्वारा लगातार SIR में अनियमितताओं के आरोप लगाए जाने के मुद्दे पर डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा को अपनी हार साफ दिखाई दे रही है। यूपी की जनता ने सपा के गुंडाराज और माफियाराज को कब का खारिज कर दिया है। ऐसे में अपनी स्पष्ट हार देख सपा नेता फेस सेविंग के लिए SIR के नाम पर वोट काटे जाने के आरोप लगा रहे हैं।
डिप्टी सीएम एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुरादाबाद पहुंचे हैं। उन्हें कांठ रोड स्थित एक होटल में कार्यक्रम में सम्मलित होना है। डिप्टी सीएम के मुरादाबाद पहुंचने पर स्थानीय भाजपा नेताओं ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर उनका स्वागत किया।
https://ift.tt/T1v6S3Z
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply