DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ट्रम्प ने बराक ओबामा और उनकी पत्नी को बंदर बताया:2020 चुनाव में धांधली का आरोप लगाया; पूर्व अमेरिकी NSA बोले- ट्रम्प इतिहास के काले धब्बे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को गुरुवार को ट्रुथ सोशल पर शेयर एक वीडियो की वजह से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इस वीडियो में उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा को बंदर के रूप में दिखाया है। करीब एक मिनट के वीडियो में उन्होंने दावा किया कि 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में बैलेट गिनने वाली कंपनी डोमिनियन वोटिंग सिस्टम्स ने ट्रम्प के खिलाफ गड़बड़ी की थी।वीडियो के आखिर में कुछ सेकंड के लिए ओबामा दंपती के चेहरे बंदरों के शरीर पर दिखाए जाते हैं। उसी दौरान बैकग्राउंड में ‘द लायन स्लीप्स टुनाइट’ गाना बजता है। बराक ओबामा के करीबी और पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बेन रोड्स ने इसे लेकर ट्रम्प के इतिहास का काला धब्बा बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अमेरिकी लोग ओबामा दंपती को सम्मानित शख्सियतों के तौर पर याद करेंगे, जबकि ट्रम्प को इतिहास के एक काले अध्याय की तरह पढ़ा जाएगा। कैलिफोर्निया बोले- ट्रम्प का व्यवहार घिनौना इस पोस्ट पर कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम ने भी कड़ा विरोध जताया। उन्होंने ट्रम्प के इस व्यवहार को बेहद घिनौना बताया। न्यूसम ने X पर लिखा कि राष्ट्रपति का ऐसा व्यवहार शर्मनाक है और हर रिपब्लिकन को इसकी निंदा करनी चाहिए। यह पहली बार नहीं है जब ट्रम्प ने इस तरह का वीडियो पोस्ट किया हो। पिछले साल उन्होंने एक AI वीडियो डाला था, जिसमें बराक ओबामा को ओवल ऑफिस में गिरफ्तार होते और जेल में दिखाया गया था। बाद में उन्होंने एक और AI वीडियो पोस्ट किया, जिसमें अश्वेत नेता हकीम जेफ्रीज को नकली मूंछ और सोमब्रेरो पहने दिखाया गया था। बराक ओबामा अमेरिका के इतिहास के इकलौते अश्वेत राष्ट्रपति हैं। उन्होंने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प की विरोधी कमला हैरिस का समर्थन किया था।


https://ift.tt/hiM89rY

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *