आजमगढ़ में जिले के डीएम रविंद्र कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग जिले में चलने वाले अवैध अस्पतालों और क्लीनिक के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत अभी तक आधा दर्जन से अधिक अस्पताल और क्लीनिक के साथ-साथ जांच केंद्रों पर कार्रवाई की जा चुकी है। इसी क्रम में जिले के अहिरौला कप्तानगंज रोड पर स्थित पंकज हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया। इस अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण किया गया। जहां मानको की कमी पाई गई। जिसके चलते ऑपरेशन थिएटर को तत्काल प्रभाव से सीज का दिया गया है। इसके साथ ही नवजीवन हॉस्पिटल और जच्चा बच्चा केंद्र का भी पंजीकरण वैध नहीं पाया गया है। लगातार चलता रहेगा अभियान
इस बारे में जिले के डिप्टी सीएमओ डॉ आलेद्र कुमार ने बताया कि जिले में लगातार स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले में चलने वाले बिना पंजीकरण के अस्पताल और जांच केंद्र के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। अब तक आधा दर्जन से अधिक सेंटर के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। इस अभियान का मुख्य मकसद स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मानक बनाए रखने के लिए ऐसे निरीक्षण किए जायेंगे। जिससे गुणवत्ता बनी रहे।
https://ift.tt/dAShEoC
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply