DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

झांसी में दुल्हन के फुफेरे भाई की मौत:जनरेटर के लिए बाइक से डीजल लेने गया था, लौटते वक्त अज्ञात वाहन ने रौंदा

झांसी में दुल्हन के फुफेरे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह जनरेटर के लिए बाइक से डीजल लेने गया था। लौटते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पहिया सिर के ऊपर से निकल गया। इससे सिर बुरी तरह कुचल गया। परिजनों ने हाथ पर लिखे नाम और कपड़ों से शव की पहचान की। हादसे में मृतक का मामेरा भाई घायल है। युवक की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। गमगीन माहौल में शादी की रस्में आयोजित की गई। पुलिस अज्ञात वाहन का पता चलाने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। हादसा बड़ागांव थाना क्षेत्र में डायमंड सीमेंट फैक्ट्री के पास हुआ है। दुकान पर काम करते थे मृतक का नाम भानुप्रताप कुशवाहा (37) पुत्र शिवचरण कुशवाहा था। वह बड़ागांव गेट बाहर तलैया मोहल्ले के रहने वाले थे। मूलरूप से शाहजहांपुर के पांडोरी गांव के रहने वाले थे। मृतक के भतीजे देवेंद्र कुशवाहा ने बताया- मेरे चाचा भानू प्रताप सुबह न्यूजपेपर बांटते थे और दिन में दुकान पर काम करते थे। उनके मामा बड़ागांव के पास बचावली गांव में रहते हैं। शुक्रवार को मामेरी बहन कोमल की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए चाचा अपने परिवार के साथ बचावली गए थे। रात को मैरिज गार्डन शादी थी। यहां से चाचा जनरेटर के लिए डीजल लेने के लिए पंप पर गए थे। उनके साथ मामेरा भाई राजेंद्र भी था। टक्कर मारकर भाग गया वाहन भतीजे देवेंद्र ने आगे बताया- चाचा और राजेंद्र डीजल लेकर बाइक से मैरिज गार्डन लौट रहे थे। रात करीब 9 बजे डायमंड सीमेंट फैक्ट्री के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद पहिया चाचा के सिर के ऊपर से निकल गया। इस वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल राजेंद्र को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस की सूचना पर घरवाले मौके पर पहुंच गए। सिर बुरी तरह कुचला हुआ है। इससे शव पहचानने में नहीं आ रहा था। हाथ पर चाचा का नाम लिखा था। इसी के जरिए चाचा के शव की शिनाख्त की। शादी वाले घर में मातम छाया दुल्हन के बुआ के बेटे की मौत के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया। इसके बाद जयमाला समेत शादी की अन्य रस्में गमगीन माहौल में आयोजित की गई। सुबह जल्दी विदाई हो गई। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए पहुंच गए। भानु प्रताप के दो बेटे हैं। 14 साल का मयंक और 10 साल का प्रिंस पढ़ते हैं। बड़ागांव थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के जरिए अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। आज पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।


https://ift.tt/lwrsJ21

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *