लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल किया है, जिसमें उसने कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में युवक ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उसे बंधक बनाया था। उसने सोने के कुछ सामान को लेकर हुए विवाद का भी जिक्र किया है। युवक ने मैलानी थाना क्षेत्र की पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) को फोन कर घटना की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर मैलानी थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मौर्य युवक को बांकेगंज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार युवक की जहर खाने से जान गई है। मृतक युवक की पहचान भीरा कस्बे के स्वामी विवेकानंद मोहल्ले निवासी सुमित गुप्ता पुत्र स्व. सीताराम के रूप में हुई है। सुमित एक मोटरसाइकिल एजेंसी पर काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी, दो बच्चे और एक एक छोटा भाई हैं। इस मामले में मैलानी थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांचोपरांत नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
https://ift.tt/LJVlSrx
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply