कानपुर में अवैध संबंधों के शक में पिता ने एक साल की बेटी को ठंडे पानी के टब में डुबोकर मार डाला। लड़की अपने मायके वालों के साथ ससुराल पहुंची। हंगामा किया। पति पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी ने पति के खिलाफ थाना रावतपुर में शिकायत दर्ज कराने के लिए शिकायत दी है। सब सिलसिलेवार पढिए पूरा मामला… एक साल पहले प्रेम प्रसंग के बाद की थी शादी नवाबगंज थाना क्षेत्र के सूर्य बिहार निवासी राम सिंह एक सैलून पर बाल काटने का काम करते हैं। परिवार में पत्नी मधु, बेटा अंकित है। मां मधु ने बताया कि रावतपुर निवासी रिक्शा चालक गोपाल मेरी बेटी को रोज ई-रिक्शे से गुरुदेव छोड़ने और लेने जाया करता था। इस दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। 16 सितंबर 2024 को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। इसकी जानकारी ज़ब गोपाल के परिजनों को दी तो उन्होंने किनारा कर लिया। वह लव मैरिज के खिलाफ थे। इस पर दोनों थाना नवाबगंज के सूर्यविहार कॉलोनी में किराये के मकान में रहने लगे। शादी के छह माह बाद ही रुचि के बेटी हुई। बेटी के पैदा होने के बाद से गोपाल रुचि को पीटने लगा। कहता था कि ये बेटी मेरी नहीं है। इसका DNA कराऊंगा। अवैध संबंध में शक में वह हर दिन रुचि को पीटता। घरवालों की राय लेकर रुचि गोपाल से अलग होकर किराए के कमरे में रहने लगी। रुचि ने बताया कि करीब एक महीने पहले जब मैंने बेटी सृष्टि के लिए दूध लाने के लिए पैसे मांगे तो मेरे साथ मारपीट की। कहा कि तुम एक बदचलन हो। कहीं से पैसे का इंतजाम कर लोगी। पता नहीं ये बेटी किसकी है। इसका मैं DNA टेस्ट करवाऊंगा।
बेटी को ठंडे पानी में डुबो दिया, अस्पताल में इलाज चल रहा था ये कहते हुए उसने मेरी मासूम बेटी को ठंडे पानी से भरे हुए टब में फेंक दिया। उसे डुबाने की कोशिश की। जिसके बाद मैंने अपनी बेटी को पानी से बाहर निकाल लिया। उसे अस्पताल लेकर गई। करीब एक महीने से उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह मेरी बच्ची की मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद गुस्साई पत्नी और मायके पक्ष के लोग शव लेकर रावतपुर स्थित ससुराल पहुंचे। बेटी की हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। इसी बीच रुचि ने 112 नंबर डायल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही रावतपुर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा।
जांच करने के बाद कार्रवाई होगी रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया की परिजनों ने तहरीर दी है। जिसके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी मासूम के शव क़ो पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जायेगी।
https://ift.tt/EptaMW4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply