नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर मचे बवाल और सीएम योगी के निर्देश पर दर्ज FIR को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर मंत्री को बंधक बनाने वाले भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत को मिली नोटिस से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- लखनऊ में मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर FIR; मथुरा से नोटिस मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर प्रदेश में बवाल मचा है। योगी के आदेश पर लखनऊ में डायरेक्टर पर FIR दर्ज की गई। पुलिस ने कहा- नाम और कहानी एक जाति को टारगेट करने वाला है। मायावती ने इसे ब्राह्मणों का अपमान बताया। कांग्रेस ने कहा- घूसखोर भाजपा सरकार है। फलाहारी बाबा ने पीएम को लेटर लिखा तो मथुरा से नोटिस भेजा गया। प्रोमो हटा। पूरी खबर पढ़ें 2- मंत्री को बंधक बनाने वाले BJP विधायक को नोटिस; प्रदेश अध्यक्ष ने 7 दिन में मांगा जवाब जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बंधक बनाने वाले भाजपा विधायक के खिलाफ नोटिस जारी हो गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी ने बृजभूषण उर्फ गुड्डू राजपूत से 7 दिन के अंदर मामले को लेकर जवाब मांगा है। हालांकि, विधायक ने बताया कि कोई नोटिस नहीं मिला है। 30 जनवरी को महोबा में भाजपा विधायक ने 100 प्रधानों के साथ मंत्री का काफिला रोक दिया था। पूरी खबर पढ़ें 3- यूपी में SIR की डेट 1 महीने बढ़ाई गई, अब 6 मार्च तक नाम जुड़वा पाएंगे यूपी में चुनाव आयोग ने SIR की डेट 1 महीने बढ़ा दी है। अब 6 मार्च तक नाम जोड़ा जा सकेगा। फाइनल लिस्ट 10 अप्रैल को आएगी। प्रदेश में SIR 27 अक्टूबर से शुरू हुआ था। मतदाताओं की गिनती का काम 4 नवंबर से 6 जनवरी तक चला। इसके बाद 6 जनवरी से 6 फरवरी तक दावा और आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया। नाम हटाने के लिए 82,684 आवेदन आए। पूरी खबर पढ़ें 4- क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक; मोनेटाइजेशन के पैसे भी हड़पे क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। साइबर ठगों ने उनकी फेसबुक की मेल आईडी बदलकर उससे होने वाली कमाई अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। भाई की शिकायत पर अलीगढ़ में FIR दर्ज की गई। उनके फेसबुक पर 16 लाख फॉलोअर्स हैं। इंटरनेशनल मैचों और टी-20 वर्ल्ड कप की वजह से वह सोशल मीडिया अकाउंट पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 5- सीएम योगी बोले-यूपी में दंगाई और दंगे दोनों गायब हुए; कर्फ्यू दंगाइयों पर लगाया सीएम योगी ने कहा कि यूपी में अब हालात ऐसे हैं कि दंगा करने वाले और दंगाई गायब हो गए हैं। कर्फ्यू आम जनता पर नहीं, बल्कि दंगाइयों पर लगाया गया है। सरकार की स्पष्ट नीति और निर्णयों की वजह से प्रदेश की कानून-व्यवस्था बदली। योगी शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ हरिद्वार में पद्मभूषण ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि की मूर्ति का अनावरण करने पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें अब 8 अहम खबरें… 6- संत प्रेमानंदजी ने चलाई स्कूटी; वृंदावन में अचानक फॉर्च्यूनर रुकवाई मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज ने स्कूटी चलाई। वो हमेशा की तरह साधना के लिए केलीकुंज आश्रम से यमुना तट के लिए अपनी फॉरच्यूनर कार से निकले थे। बीच रास्ते अचानक उन्होंने कार रुकवा दी और नीचे उतर आए। सेवादार की तरफ इशारा कर स्कूटी मांगी। फिर स्कूटी चलाकर यमुना तट पर पहुंचे। भक्त राधे-राधे का जयकारा लगाते हुए उनके पीछे-पीछे दौड़े। पूरी खबर पढ़ें 7- शामली में दिल्ली का 50 हजार का इनामिया ढेर; यूपी में 4 महीने में 19वां एनकाउंटर शामली में दिल्ली का 50 हजार का इनामी रिहान एनकाउंटर में मारा गया। मुठभेड़ से 3 घंटे पहले उसने अपने साथी के साथ एक युवक से नकदी और मोबाइल फोन लूटे थे। गुरुवार देर रात 12:30 बजे पुलिस फायरिंग में मारा गया। उस पर 90 मुकदमे दर्ज थे। पास से एक-एक मेड इन इटली और देसी पिस्तौल, आठ जिंदा कारतूस मिले है। प्रदेश में 4 महीने में 19वां एनकाउंटर है। पूरी खबर पढ़ें 8- रायबरेली में राहुल गांधी के खिलाफ होर्डिंग लगे; मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने लगवाई मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी के खिलाफ रायबरेली में होर्डिंग लगवाई है। होर्डिंग में सवाल किया है- गद्दार कौन? असली सरदार रवनीत सिंह बिट्टू या नकली गांधी राहुल गांधी। दरअसल, संसद के बाहर राहुल ने रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कह दिया था। राज्यसभा में पीएम मोदी ने बिना नाम लिए राहुल और उनके परिवार पर गांधी सरनेम चुराने का आरोप लगाया था। पूरी खबर पढ़ें 9- शादाब जकाती के खिलाफ FIR दर्ज; रील बनाने वाली को बंधक बनाने का आरोप मेरठ के इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। झारखंड की युवती ने आरोप लगाया कि शादाब ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। एक साल तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान घर के सारे काम कराए। विरोध पर जान से मारने की धमकी देता। दरअसल, युवती चांदनी उर्फ तबस्सुम ने एक युवक के साथ लव मैरिज की थी। वह शादाब के साथ मिलकर रील बनाती है। पूरी खबर पढ़ें 10- यूजीसी के समर्थन में सड़क पर उतरे 1000 छात्र; प्रयागराज में हुंकार रैली UGC के नए नियम लागू करने की मांग को लेकर प्रयागराज में प्रदर्शन हुआ। शुक्रवार को समर्थन में 1000 से अधिक छात्र सड़कों पर उतरे। “ब्राह्मणवाद का नाश हो”, “वोट हमारा, राज तुम्हारा” जैसे नारे लिखे प्लेकार्ड लहराते हुए छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कुछ के हाथों में डॉ. अंबेडकर और रोहित वेमुला की बड़ी-बड़ी तस्वीरें थीं। प्रदर्शन में वकील भी शामिल हुए। पूरी खबर पढ़ें 11- झांसी में लुटेरे दूल्हे पर एफआईआर; 6 साल में 3 शादियां की-पत्नियां थाने पहुंची झांसी में लुटेरा दूल्हा सामने आया है। उसने 6 साल में 3 शादियां की। दहेज में मिली नकदी और गहने हड़पकर पत्नियों को घर से निकालने वाला युवक चौथी शादी की तैयारी में था। लुटेरे पति को सबक सिखाने के लिए तीनों पत्नियां एक साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। शिकायत के बाद थाने पहुंच FIR दर्ज कराईं। तीसरी पत्नी ने बताया कि वह गर्भवती थी उस समय निकाल दिया था। पूरी खबर पढ़ें 12- सगाई टूटने पर इंजीनियर ने दी जान; मंगेतर की फोटो लगा लिखा- धोखेबाज तू बदल गई अंबेडकरनगर के टेलीकॉम इंजीनियर ने नैनीताल में जान दे दी। इंजीनियर की सगाई कुछ दिन पहले ही टूटी थी। जान देने से पहले वाट्सऐप स्टेटस पर मंगेतर की फोटो लगाकर लिखा- धोखेबाज तू बदल गई। वो अपने भाई के साथ रेंट पर कमरा लेकर रहता था। भाई के ड्यूटी पर जाने के बाद कमरे में पंखे की कुंडे के सहारे फंदे पर लटक गया। वापस आने पर भाई को जानकारी हुई। पूरी खबर पढ़ें 13- प्रतापगढ़ में गर्लफ्रेंड से शादी के लिए हाईटेंशन तार से लटका; 40 मिनट झूलता रहा प्रतापगढ़ में प्रेमिका से शादी करने के लिए 15 साल का लड़का हाईटेंशन लाइन पर चढ़ गया। फिर तार पकड़कर 35 फीट ऊंचाई पर झूलने लगा। जुटी भीड़ ने उसे उतारने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। पुलिस पहुंची तो थानेदार से बोला- फेरे करवाओ, तभी नीचे आउंगा। वह 40 मिनट तक झूलता रहा। पुलिस ने शादी का आश्वासन दिया तो उतरा। थाने में काउंसलिंग कराई। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है… 14- शादी के कार्ड पर छपवाया QR Code; लिखा- घर बैठे शगुन भेज दें बागपत से अनोखा शादी का कार्ड सामने आया है। कार्ड पर QR कोड छपवाया गया है। दूल्हे ने शादी कार्ड पर क्यूआर कोड के साथ एक संदेश भी छपवाए हैं। लिखा- आए दिन सड़क हादसे हो रहे। इससे बचने के लिए मेहमान क्यूआर कोड पर शगुन भेज सकते हैं। दूल्हा आकाश ने बताया- इससे आने जाने की दिक्कतों से निजात मिलेगा और रिश्तेदारों के समय की बचत होगी। पूरी खबर पढ़ें कैसा रहेगा कल का मौसम 15- ठंड और कोहरे से राहत 7 फरवरी से यूपी में पछुआ हवाएं (पश्चिमी हवाएं) चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार, इससे ठंड और कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है। लखनऊ, गोंडा, श्रावस्ती के लोगों को ठंज से राहत मिलेगी। 2-3 दिन बाद पहाड़ों पर बर्फबारी से फिर से मौसम बदलेगा। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
https://ift.tt/2oXibLy
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply