DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

अवसानेश्वर मंदिर चोरी के आरोपी पर वकीलों का हमला:बाराबंकी में कोर्ट परिसर में पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त, भारी बल ने संभाला मोर्चा

बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र स्थित अवसानेश्वर महादेव मंदिर में हुई चोरी के आरोपियों को शुक्रवार शाम कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजे जाने के दौरान हंगामा हो गया। एसीजेएम कोर्ट संख्या-17 के बाहर कुछ वकीलों ने उग्र होकर पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय ने मामले का खुलासा करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसके बाद हैदरगढ़ पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय में हाजिरी के बाद जैसे ही आरोपियों को जेल ले जाने के लिए पुलिस वाहन में बैठाया जा रहा था, तभी परिसर में मौजूद वकीलों के एक समूह ने आक्रोशित होकर आरोपियों के साथ मारपीट का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ती देख वाहन चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए गाड़ी आगे बढ़ाने का प्रयास किया। हालांकि, कई वकील वाहन के सामने आ गए, जिसके कारण चालक को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद उग्र भीड़ ने पुलिस वाहन का गेट नंबर-1 तक पीछा किया। इस दौरान पथराव जैसी स्थिति बन गई और एक पत्थर लगने से पुलिस वाहन का शीशा टूट गया। इस घटना से कोर्ट परिसर में कुछ समय के लिए भय और अव्यवस्था का माहौल उत्पन्न हो गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लिया। पुलिस की तत्परता के कारण आरोपियों को सुरक्षित रूप से कोर्ट परिसर से बाहर निकालकर जेल भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यदि समय पर पुलिस बल नहीं पहुंचता, तो हालात और गंभीर हो सकते थे। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। कोर्ट परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।


https://ift.tt/50jhHkJ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *