कानपुर देहात में एक कार बेकाबू होकर रामगंगा नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों ने नदी में छलांग लगा दी। कार का शीशा तोड़कर एक-एक कर सभी कार सवारों को बाहर निकाला। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के उड़िया गांव के पास करीब 3:30 बजे हुआ है। कार सवार मुंडन संस्कार से शामिल होकर लौट रहे थे। देखें मामले से जूड़ी तस्वीरें… गोंडा के बहराइच रोड पर कोतवाली नगर के रहने वाले राकेश श्रीवास्तव (54), बेटे अभिषेक (26) व भाई राधेश श्रीवास्तव (42), चालक करिया उर्फ मुन्नू के साथ रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अकोढ़िया में रिश्तेदार दिलीप श्रीवास्तव के यहां उनके बेटे के मुंडन संस्कार में शामिल होने शुक्रवार सुबह गोंडा से आए थे। दोपहर 3 बजे के बाद चारों लोग स्विफट कार से वापस गोंडा लौट रहे थे। चारों गांव से निकलकर हरि निवादा के पास पहुंचे ही थे, तभी ड्राइवर स्पीड में होने के चलते कंट्रोल नहीं कर पाया। कार सीधे सड़क किनारे से निकली रामगंगा नहर में जा गिरी। इसी बीच पीछे से आ रहे खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अजब सिंह हादसा देखकर रुक गए। उन्होंने स्थानीय लोगों को बुलाया। लोगों ने नहर में छलांग लगाकर कार का पीछे का शीशा फोड़ा। इसके बाद एक एक कर चारों लोगों को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला। कुछ देर बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को पुलिस रसूलाबाद सीएचसी लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर शैलेंद्र ने राजेश व उनके भाई राधेश और चालक मुन्नू को मृत घोषित कर दिया। जबकि राकेश के बेटे अभिषेक को गंभीर हालत में कानपुर हैलट रेफर किया गया है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे राकेश श्रीवास्तव के मामा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मैं भी मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने आया था। ये चारों लोग मेरे सामने ही गोंडा के लिए निकले थे। कोतवाली प्रभारी सतीश सिंह ने बताया- परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। तीन की मौत हुई है और एक को कानपुर रेफर किया गया है।
https://ift.tt/RitfhqL
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply