DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जौनपुर की सुनीता राय सम्मानित:मशरूम की खेती में उत्कृष्ट प्रदर्शन, राज्यपाल ने किया सम्मान

जौनपुर की सुनीता राय को मशरूम की खेती में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें शुक्रवार को लखनऊ के जनभवन में आयोजित प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी 2026 के दौरान प्रदान किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यपाल और राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, दिनेश प्रताप सिंह ने किया। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि सुनीता राय जौनपुर जिले के मुफ्तीगंज विकासखंड के मेहौडा गांव की निवासी हैं। उन्हें यह सम्मान मशरूम उत्पादन में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। सुनीता राय ने 30 अप्रैल, 2024 को अपनी मशरूम यूनिट शुरू की थी। इस यूनिट ने बहुत कम समय में 3.98 करोड़ रुपये का टर्नओवर हासिल किया है। पिछले वित्तीय वर्ष में 204 मीट्रिक टन उत्पादन के मुकाबले, इस वित्तीय वर्ष में 450 मीट्रिक टन से अधिक उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने तकनीकी नवाचार के तहत कैनिंग यूनिट की भी स्थापना की है। इससे मशरूम की सेल्फ लाइफ को 3 दिन से बढ़ाकर 18 महीने तक किया जा सकेगा। यह कदम न केवल मशरूम की बर्बादी को रोकेगा, बल्कि उत्पादों को दूरस्थ बाजारों तक पहुंचाने और निर्यात के लिए भी तैयार करेगा।


https://ift.tt/48nlOkP

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *