DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पीलीभीत में आठ साल के बच्चे को ट्रैक्टर ने कुचला:घर के बाहर खेल रहा था, चालक मौके से फरार

पीलीभीत के करेली थाना क्षेत्र के बमरौली गांव में रविवार शाम एक आठ वर्षीय बच्चे की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। बच्चा अपने साथियों के साथ खेल रहा था, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक बच्चे की पहचान आयुष (8 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गांव का निवासी था और पहली कक्षा में पढ़ता था। रविवार शाम करीब 6 बजे आयुष अपने घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। उसी दौरान धान कूटने वाली मशीन लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर गांव की सड़क से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार में था और अचानक उसने नियंत्रण खो दिया। इस दौरान आयुष ट्रैक्टर के पिछले पहिए की चपेट में आ गया। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की खबर मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन बच्चे को तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर करेली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी विपिन शुक्ला ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में दबिश दे रही है। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। गांव के लोगों ने आरोपी चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


https://ift.tt/fJz4Gdy

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *