DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

यूपी में 5 सीनियर IPS अफसरों के ट्रांसफर:घुले सुशील चंद्रभान STF के DIG बने; यमुना प्रसाद को मुरादाबाद PTS भेजा गया

यूपी में 5 सीनियर IPS अफसरों के ट्रांसफर हुए हैं। शासन ने शुक्रवार शाम ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी है। सभी DIG रैंक के अफसर हैं। इनमें से चार अफसरों को प्रमोशन के बाद अपनी पोस्टिंग का इंतजार था। आज उन्हें पोस्टिंग दे दी गई। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के DIG अखिलेश कुमार चौरसिया को DG ऑफिस में स्थापना का DIG बनाया गया है। सुशील कुमार घुले को अब STF का DIG बनाया गया है। वे अभी तक STF में SSP थे। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी यमुना प्रसाद को मुरादाबाद पीटीएस में डीआईजी बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय पर तैनात हेमराज मीणा को भी प्रमोशन के बाद पाेस्टिंग दे दी गई है, उन्हें एसआईएफएस में डीआईजी बनाया गया है। मेरठ में 44वीं वाहिनी पीएसी में तैनात सचींद्र पटेल को लखनऊ में डीआईजी एंटी करप्शन में डीआईजी के पद पर तैनाती दी गई है। यहां तैनात रहे अखिलेश चौरसिया को डीआईजी स्थापना बनाया गया है। ट्रांसफर लिस्ट देखिए… खबर अपडेट हो रही है…


https://ift.tt/HCXIUED

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *