DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में बिछी नहीं पीने की पाइपलाइन:भेजा 25 हजार रुपए का बिल, जलकल विभाग के अफसरों पर उत्पीड़न का लगाया आरोप

राजाजीपुरम के दरियापुर स्थित लेबर कॉलोनी में बगैर पानी कनेक्शन के जलकल विभाग ने हजारों रुपए का बकाया बिल भेज दिया। लेबर कॉलोनी में हर किसी का बकाया बिल 25 हजार रुपए से ऊपर का भेजा गया है। बिल मिलने के बाद लेबर कॉलोनी में रह रही महिलाएं परेशान हो गई हैं। क्योंकि ज्यादातर महिलाएं घरों में झाड़ू-पोछा करती हैं। बुजुर्गों ने उत्पीड़न का लगाया आरोप अचानक से हजारों का बिल आने के बाद महिलाएं उत्पीड़न का आरोप लगा रही हैं। इस मामले में लेबर कॉलोनी की महिलाएं शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय पहुंची। जहां महिलाओं ने जलकल विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि उनके घर पर कभी पानी का कनेक्शन नहीं लगा है। बावजूद इसके हर किसी को भारी भरकम बिल थमा दिया गया है। लेबर कॉलोनी निवासी रश्मि ने बताया कि, हम लोग गरीब हैं, किसी तरह घरों में काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अब जलकल विभाग की ओर से 16000 रुपए का बकाया बिल भेज दिया गया। इसे भर पाना बहुत मुश्किल है। अंजलि ने बताया कि, दूसरे घरों में झाड़ू-पोछा करती हूं। घर में पानी का कनेक्शन नहीं है, लेकिन पानी का बकाया बिल 22400 रुपए भेजा गया है। बुजुर्ग बोली कोई कमाने वाला नहीं 90 साल की बुजुर्ग विश्वा ने बताया कि, उनके घर में कमाने वाला कोई नहीं है। बावजूद इसके बकाये के तौर पर 20500 रूपए का बिल भेजा है। इन सभी महिलाओं का कहना है कि बिल को जमा करने के लिए किसी से उधार लिया जा सकता है। पर जब पानी का कनेक्शन ही नहीं हुआ है तो इतना भारी भरकम बिल जमा करने का सवाल नहीं उठता है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर उनका बिल माफ नहीं होता है तो मजबूरन उन्हें नगर निगम मुख्यालय पर धरना देना पड़ेगा। महिलाओं का कहना है कि, सुनवाई के लिए नगर निगम में कोई उच्च अफसर नहीं मिला।


https://ift.tt/7z9VLk5

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *