फतेहपुर में पुलिस ने लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 5 लाख रुपये कीमत के जेवर बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई सदर कोतवाली क्षेत्र के किरणपुर मोहल्ले में हुई चोरी के संबंध में की गई है। डीएसपी सिटी गौरव शर्मा ने बताया कि पारनपुर मोहल्ले के निवासी आरिफ पुत्र बाबू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके घर का ताला तोड़कर चोरों ने अलमारी में रखे सोने और चांदी के जेवरात चुरा लिए थे। इस शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। चोरी का खुलासा करने के लिए कोतवाली पुलिस, एसओजी टीम और इंटेलिजेंस विंग को लगाया गया था। एसओजी टीम में प्रभारी विनोद कुमार यादव, हेड कांस्टेबल शैलेंद्र कुशवाहा, कांस्टेबल अभिमन्यु सिंह पटेल, राहुल कुमार और बृजेश पाल शामिल थे। इसके अतिरिक्त, कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय, मुराइन टोला चौकी प्रभारी रितेश कुमार राय और इंटेलिजेंस विंग प्रभारी विनोद मिश्रा भी टीम का हिस्सा थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लोधीगंज पुल के पास अजगवा मोड़ से पहले दो शातिर चोरों, फैजान पुत्र जावेद अहमद और यासीन पुत्र मोहम्मद राशिद को गिरफ्तार किया। ये दोनों वारसी मैरिज हॉल के पीछे, अरबपुर के निवासी हैं। गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर चोरी किए गए 5 लाख रुपये कीमत के जेवरात बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
https://ift.tt/yhTnfE0
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply