DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मुजफ्फरनगर में बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू:56 हजार छात्र देंगे परीक्षा, नकल रोकने को सख्ती

उत्तर प्रदेश में 18 फरवरी से 12 मार्च तक होने वाली हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार परीक्षाओं को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है। इसी क्रम में, जिला कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें केंद्रीय व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट शामिल हुए, जहां बोर्ड परीक्षा की तैयारियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। जनपद में कुल 56,000 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें हाई स्कूल के 29,000 और इंटरमीडिएट के 27,000 छात्र शामिल हैं। इन छात्रों के लिए कुल 72 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी स्ट्रांग रूम को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा और 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक परीक्षा केंद्र के हर कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि पूरी परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी की जा सके।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय सिंह ने बताया कि नकलविहीन, पारदर्शी और शुचितापूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जिलाधिकारी महोदय द्वारा भी इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं और पूरी टीम गठित कर ली गई है। दल का गठन कर लिया गया है। और सब परीक्षा अच्छे से सम्पन्न कराई जाएगी। हर केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट होंगे। और कुछ सेक्टर बनाए हैं। उसके अनुसार सभी सेंट्रल जोनल में कार्रवाई। 18 फरवरी से परीक्षा 12 मार्च तक चलेंगे।


https://ift.tt/6uSJcXa

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *