मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए। इस मामले का विरोध करने पर आरोपी युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर किशोरी के भाई पर पंच से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। यह घटना शुक्रवार को हुई। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के बकरी मोहल्ला निवासी शहजाद पुत्र मजहर सदर बाजार थाना क्षेत्र में इमरान के हेयर सैलून पर काम करता है। आरोप है कि शहजाद ने पास ही रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए। जब किशोरी के परिजनों को इस बात की जानकारी हुई, तो उसका भाई आरोपी से शिकायत करने सैलून पर पहुंचा। आरोप है कि वहां शहजाद ने अपने एक साथी के साथ मिलकर किशोरी के भाई पर हमला कर दिया। हमले में उसके सिर पर पंच से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही किशोरी के परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी युवक को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई भी की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी शहजाद को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। इस घटना पर अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने चिंता व्यक्त की है और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। किशोरी के भाई और सचिन सिरोही ने आरोप लगाया है कि आरोपी किशोरी को ‘लव जिहाद’ में फंसाने का प्रयास कर रहा था।
https://ift.tt/FD3HgSW
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply