ललितपुर में सहारिया जनजाति के बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड न होने के कारण उनके स्कूल में प्रवेश नहीं हो पा रहे हैं। ग्राम धौर्रा, मादौन, कापसी और बम्होरी सहित अन्य गांवों की सहारिया महिलाओं ने समाज सेविका रोशनी चांद के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को गांव में शिविर लगाकर जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनवाने के निर्देश दिए हैं।महिलाओं ने जिलाधिकारी को बताया कि उनके बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड नहीं होने से उन्हें विद्यालयों में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। रोशनी चांद ने जानकारी दी कि लगभग 200 बच्चों के पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं हैं, जिसके कारण वे स्कूल में दाखिला नहीं ले पा रहे हैं।जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने जल्द से जल्द शिविर आयोजित कर बच्चों के जन्म और आधार कार्ड बनवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान ज्ञापन सौंपते समय सचिन सोलंकी, करिश्मा, कपूरी, लक्ष्मी, सावित्री, गणेशी सहित कई अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।
https://ift.tt/cGO1tMf
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply