सहारनपुर पुलिस लाइन पहुंची एक महिला ने अपने पति पर तीसरा निकाह करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर पति जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने तहरीर देकर पति का तीसरा निकाह रुकवाने की गुहार लगाई है। मामला थाना कुतुबशेर क्षेत्र का है। थाना फतेहपुर क्षेत्र के कस्बा छुटमलपुर की रहने वाली सुल्ताना पत्नी अजीम शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका निकाह मुस्लिम रीति-रिवाज से अजीम पुत्र बरकत अली निवासी नदीम कॉलोनी, ईदगाह के पास, के साथ हुआ था। महिला का आरोप है कि निकाह से पहले पति ने खुद को तलाकशुदा बताया था और कहा था कि उसकी पहली पत्नी से संबंध समाप्त हो चुके हैं। पीड़िता के अनुसार, निकाह के कुछ समय बाद ही पति के व्यवहार और नीयत पर उसे संदेह होने लगा। आरोप है कि पति ने उस पर मकान अपने नाम कराने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब सुलताना ने संपत्ति हस्तांतरित करने से इनकार किया तो पति और उसके परिजनों का रवैया बदल गया। महिला का कहना है कि इसके बाद उसे नजरअंदाज किया जाने लगा और भरण-पोषण भी बंद कर दिया गया। शिकायत पत्र में महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि पति के रिश्तेदार शोएब ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस संबंध में दर्ज मुकदमा वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। महिला ने बताया कि हाल ही में उसे जानकारी मिली है कि उसका पति किसी अन्य महिला से तीसरा निकाह करने की तैयारी कर रहा है। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। सुल्ताना का आरोप है कि उसे चेतावनी दी गई कि यदि उसने तीसरे निकाह में कोई बाधा डाली तो उसे और उसके बच्चों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
https://ift.tt/T2zHLNF
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply