बलिया के विकास भवन का सीडीओ ओजस्वी राज ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालयों में गंदगी, पुरानी फाइलों के अंबार और कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर उन्होंने सख्त नाराजगी व्यक्त की। सीडीओ ने DDO, DPRO, DMWO और कृषि विभाग सहित सभी कार्यालयों की अलमारियों पर संख्या अंकित करने तथा उनके दरवाजों पर ‘किसकी अलमारी है’ और ‘कौन सी फाइलें रखी हैं’ का विवरण चस्पा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पटलों और मेजों पर कर्मचारियों की नेम प्लेट लगाने और उन पर उनके कार्यों का विवरण प्रदर्शित करने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान DSWO कार्यालय में जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) रमेश कुमार अनुपस्थित पाए गए। इस लापरवाही पर सीडीओ ने DO PRD का वेतन रोकने का निर्देश दिया। RED कार्यालय के निरीक्षण में प्रधान सहायक के पास बैठने के लिए कुर्सी उपलब्ध नहीं थी, जिस पर सीडीओ ने Exn RED को तत्काल कुर्सी एवं टेबल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। कक्ष संख्या 3 के बाहर की गंदगी साफ कर पेंट कराने और गमले रखने को कहा गया। साथ ही, पंखों से जाले हटाने, बेकार कागजों को नष्ट करने और कक्ष संख्या 5 से खराब कंप्यूटरों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। विकास भवन के शौचालय गंदे पाए गए। सीडीओ ने नजीर, विकास भवन को तत्काल सफाई कराने, टूटी हुई वेस्ट पाइप बदलने, यूरिनल बदलने और पानी की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। महिला शौचालयों की सफाई और RO की सर्विस के भी निर्देश दिए गए। कक्ष संख्या 12 और 13 के बीच बने अस्थायी कमरे, DRDA स्टोर और अन्य विभागों में रखे निष्प्रयोज्य सामान की समिति बनाकर तत्काल नीलामी करने और कमरों को खाली कराने के निर्देश दिए गए। DPRO कार्यालय में IGRS कार्य हेतु ‘IGRS Cell’ का बोर्ड लगाने, सोशल ऑडिट रूम में नेम प्लेट लगाने और DSWO कंप्यूटर रूम/स्कॉलरशिप रूम के बाहर अंदर बैठने वाले कर्मचारियों का नाम और कार्य लिखवाने के निर्देश दिए गए। स्कॉलरशिप रूम, AE MI ऑफिस और कृषि विभाग के कमरों में रोशनी तत्काल सुधारने को भी कहा गया। भवन के पिछले गेट पर रखी लावारिस अलमारियों और बक्सों के ताले तोड़कर उन्हें हटाने तथा विकास भवन परिसर के बाहर जमी गंदगी को साफ कराने की जिम्मेदारी DPRO को सौंपी गई। सीडीओ ने स्पष्ट किया कि सोमवार को पुनः औचक निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी और कार्यालय की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
https://ift.tt/kCEHupO
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply