DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रयागराज जीआरपी ने गुमशुदा किशोरी को बरामद किया:आरोपी सर्वेश गिरफ्तार, कौंधियारा स्थित उसके घर से मिली

प्रयागराज जीआरपी ने एक विशेष अभियान के तहत 17 वर्षीय गुमशुदा किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई 5 फरवरी 2026 को अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे और पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज के निर्देश पर की गई। क्षेत्राधिकारी रेलवे प्रयागराज अरुण कुमार पाठक और प्रभारी निरीक्षक जीआरपी प्रयागराज अकलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार वर्मा और उनकी टीम ने किशोरी को बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में 20 वर्षीय आरोपी सर्वेश कुमार पुत्र शिवकुमार, निवासी जरिहा, थाना कौंधियारा, जनपद प्रयागराज को हिरासत में लिया है।
जीआरपी प्रभारी के अनुसार, 28 जनवरी को रामसागर (56 वर्ष), निवासी ग्राम दुगौली जिगना, थाना एवं जिला मिर्जापुर ने जीआरपी प्रयागराज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री मुस्कान (काल्पनिक नाम) 26 जनवरी 2026 को ट्रेन संख्या 14117 कालिंदी एक्सप्रेस के जनरल कोच में प्रयागराज जंक्शन से दिल्ली जाने के लिए प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर बैठी थी, लेकिन ट्रेन चलने के दौरान वह अचानक लापता हो गई। इसके बाद जीआरपी प्रयागराज ने मामला दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज ने एक विशेष टीम का गठन किया। लगातार प्रयासों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, 5 फरवरी 2026 को किशोरी को ग्राम जरिहा, थाना कौंधियारा स्थित आरोपी के घर से सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। किशोरी की सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने जीआरपी प्रयागराज पुलिस की सराहना की और राहत महसूस की।


https://ift.tt/NHdfahx

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *