DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मऊ में घरेलू विवाद, महिला गंभीर घायल:जिला अस्पताल रेफर, परिजनों पर मारपीट करने का आरोप

मऊ में घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल महिला की पहचान दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के भदेसरा गांव निवासी मीना देवी के रूप में हुई है। मीना देवी ने अपनी देवरानी गुंजा सहित घर के कई सदस्यों पर मारपीट का आरोप लगाया है। मीना देवी ने बताया कि वह अपने घर के बाहर बैठी थीं, तभी उनकी देवरानी गुंजा और तीन अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। मीना देवी के अनुसार, उनकी देवरानी और कुछ दयाद के लोग उनकी सास के साथ मारपीट कर रहे थे। जब वह बीच-बचाव करने गईं, तो उन सभी ने मिलकर मीना देवी और उनकी बेटी के साथ भी मारपीट की। गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मीना देवी और उनकी बेटी को बचाया। घटना के बाद पुलिस ने घायल मीना देवी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।


https://ift.tt/8rAZnmR

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *