DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने किलकारी क्रेच का शुभारंभ किया:बच्चों को चॉकलेट दी, बच्चे बोले- थैंक्यू मैडम

प्रयागराज मंडल की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने फतेहपुर जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में ‘किलकारी क्रेच’ का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस क्रेच का निर्माण कलेक्ट्रेट में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के बच्चों की देखभाल तथा उनके खेलने के लिए किया गया है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को कार्य के साथ-साथ अपने बच्चों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने में मदद करना है। शुभारंभ के बाद मंडलायुक्त ने क्रेच परिसर का स्थलीय जायजा लिया। उन्होंने वहां मौजूद बच्चों को दुलारते हुए चॉकलेट दी। मंडलायुक्त ने बच्चों के बचपन को संवारने और उनकी देखभाल संवेदनशीलता के साथ करने पर जोर दिया। चॉकलेट पाकर बच्चे मुस्कुराते नजर आए और उन्होंने मंडलायुक्त को धन्यवाद भी कहा।
इसके पश्चात, मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट परिसर में ही राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत संचालित ‘आकांक्षा हाट’ का अवलोकन किया। यह हाट स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। मंडलायुक्त ने कहा कि आकांक्षा हाट महिलाओं को सशक्त बनाने का एक प्रभावी माध्यम है, जहां स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने हाथ से बने उत्पादों की बिक्री करती हैं। इससे उनकी आय बढ़ती है और वे आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होती हैं। इस अवसर पर उपायुक्त स्वतः रोजगार ने मंडलायुक्त को महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की एक टोकरी भेंट की, जिसकी उन्होंने सराहना की और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, अपर आयुक्त प्रयागराज मंडल जयजीत कौर होरा, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) अविनाश त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी सदर, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित कई संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


https://ift.tt/PEG0y1S

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *