लखनऊ में चायनीज़ मांझे से हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण मौत के बाद, प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों का पालन करते हुए, उन्नाव पुलिस ने चायनीज़ मांझे के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में, शुक्रवार को उन्नाव सदर क्षेत्र में चायनीज़ मांझे के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बाजारों, पतंग की दुकानों और अन्य संदिग्ध स्थानों पर गहन जांच की गई। पुलिस टीम ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कहीं भी प्रतिबंधित चायनीज़ मांझा पाया जाता है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस विशेष अभियान का नेतृत्व स्वयं सीओ सिटी विनी सिंह ने किया। वे पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहीं और चेकिंग की निगरानी की। पुलिस टीम ने न केवल दुकानों की जांच की, बल्कि स्थानीय लोगों को भी चायनीज़ मांझे से होने वाले खतरों के प्रति जागरूक किया। पुलिस ने बताया कि यह मांझा बेहद खतरनाक होता है, जिससे गंभीर चोटें और कई मामलों में मौत तक हो सकती है। सीओ सिटी विनी सिंह ने बताया कि उन्हें उच्चाधिकारियों से पूरे प्रदेश में चायनीज़ मांझे के खिलाफ सघन अभियान चलाने के स्पष्ट निर्देश मिले हैं। इसी के तहत उन्नाव में भी संभावित स्थानों पर चेकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक जांच के दौरान कहीं से भी चायनीज़ मांझा बरामद नहीं हुआ है, जो एक सकारात्मक संकेत है, लेकिन पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है। इसके साथ ही लोगों को जागरूक किया गया है कि इस मांझे से किस तरह की गंभीर दुर्घटनाएं हो रही हैं और अगर कोई इसका इस्तेमाल या बिक्री करता पाया गया तो उस पर क्या जुर्माना और दंड का प्रावधान है। यह पूरी तरह प्रतिबंधित है और पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”
https://ift.tt/Z7o62Q5
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply