DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

एटा में बस ने बाइक सवारों को रौंदा:बुजुर्ग महिला की मौत, 6 माह के मासूम सहित 3 घायल

एटा जिले के सकीट थाना क्षेत्र में कर्मचंदपुर ईंट के पास एक अज्ञात बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने 65 वर्षीय महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। मृतक महिला की पहचान 65 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी नेपाल सिंह के रूप में हुई है। वह अपने बेटे जितेंद्र, बहू सिंपल और छह महीने के पोते के साथ बाइक पर सवार होकर औंछा जा रही थीं। वे अपनी बेटी की गोदभराई में शामिल होने जा रहे थे। सावित्री देवी के पति नेपाल सिंह ने बताया कि वे अपने भतीजे के साथ औंछा जा रहे थे। उनकी पत्नी दूसरी बाइक पर सवार थीं, तभी एक अज्ञात प्राइवेट वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि बेटा, बहू और नाती घायल हो गए। सकीट थाना प्रभारी विदेश राठी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने 65 वर्षीय महिला को मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


https://ift.tt/RENP6Qk

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *