DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

भाजपा विधायक को लुटेरा कहने पर अजय राय पर FIR:यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था- राजेश्वर सिंह ने ED में रहते देश-प्रदेश को लूटा

सरोजनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह को लुटेरा कहने पर कांग्रेस यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ लखनऊ में FIR दर्ज हुई है। अजय राय ने एक कार्यक्रम में कहा था- विधायक राजेश्वर देश और प्रदेश को लूटने का काम कर रहे है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में रहते हुए भी यह लूट-खसोट जारी थी। भाजपा नेता शिवशंकर सिंह उर्फ शंकरी ने इस टिप्पणी के बाद सरोजनी नगर थाने में शिकायत की। तहरीर में बताया- 1 फरवरी 2026 को सरोजनीनगर के गौरी-बिजनौर रोड स्थित नटकुर तिराहा पर एक राजनीतिक सभा आयोजित की गई थी। इस सभा को संबोधित करते अजय राय ने असत्य, मानहानि करने वाला और भड़काऊ बयान दिया था। सोशल मीडियो पर डाला वीडियो शंकरी ने बताया- भाषण में विधायक पर देश और लखनऊ को लूटने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए, जो पूरी तरह निराधार और तथ्यहीन हैं। भाषण को योजनाबद्ध तरीके से रिकॉर्ड किया गया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपलोड किया गया। शंकरी ने ‘रुद्रदमन सिंह’ नामक फेसबुक अकाउंट पर भाषण साझा करने का आरोप लगाया। साथ ही बताया कि वीडियो अब तक 25 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर प्रचार से लोक शांति भंग होने, राजनीतिक तनाव बढ़ने और कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है। तहरीर में भाषण देने, उसे रिकॉर्ड करने और वायरल करने वालों के बीच आपराधिक साजिश रचने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर के आधार पर मानहानिक, जानबूझकर भड़काऊ भाषण देने और अपमानित करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। संविधान संवाद महापंचायत में की थी टिप्पणी गौरतलब है कि बीते रविवार को कांग्रेस द्वारा सरोजनीनगर में आयोजित ‘संविधान संवाद महापंचायत’ कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा विधायक पर यह टिप्पणी की थी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भाजपा नेता शिव शंकर सिंह शंकरी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह चौहान के नेतृत्व में कानपुर रोड पर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पुतला भी फूंका था। ……………….. संबंधित खबर पढ़ें लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका-जूते मारे:BJP कार्यकर्ता बोले- माफी मांगे, विधायक राजेश्वर पर टिप्पणी की थी लखनऊ में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी फोटो को जूते मारे और पैरों से कुचला। राय ने भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह पर अभद्र टिप्पणी की थी। यहां पढ़ें पूरी खबर


https://ift.tt/WaqA9H6

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *