DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कानपुर देहात में 83 केंद्रों पर 48,660 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा:सीसीटीवी और कंट्रोल रूम से होगी कड़ी निगरानी, कड़े इंतजाम किए गए

कानपुर देहात में बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगी। इस वर्ष प्रशासन ने परीक्षाओं को पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। जिले में कुल 83 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 48,660 परीक्षार्थी इम्तिहान देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण चौधरी ने विशेष रूप से बालिकाओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि किसी भी छात्र या छात्रा को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन और शुचिता बनाए रखने की पूरी जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापकों व कक्ष निरीक्षकों को सौंपी गई है। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एसडीएम और सीओ द्वारा कई केंद्रों का औचक निरीक्षण भी किया गया। अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि नकल कराने या कराने का प्रयास करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी रखी जाएगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई होगी। सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रश्नपत्रों के रखरखाव और वितरण की भी विशेष निगरानी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस बार की बोर्ड परीक्षा हर हाल में नकल विहीन, भयमुक्त और निष्पक्ष कराई जाएगी। प्रशासनिक अमला पूरी मुस्तैदी के साथ मैदान में उतर चुका है, ताकि मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ न हो सके।


https://ift.tt/IaFg0hJ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *