DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

लखनऊ में होटल में लगी भीषण आग:फायर की दो गाड़ियां मौके पर मौजूद, तेज धुआं से रेस्क्यू में परेशानी

लखनऊ के विभूति खंड इलाके में निर्माणाधीन होटल में आग लग गई। तेज धुआं निकलता देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। विभूति खंड थाना क्षेत्र में एक होटल का निर्माण चल रहा है। जहां शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते धुआं काफी तेज हो गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां मौजूद हैं। हौज पंप से आग बुझाने के प्रयास में लगी है। तेज धुआं होने की वजह से बिल्डिंग के अंदर घुसने में काफी दिक्कतें हो रही है। आग लगने की वजह का भी पता नहीं चल सका है। 2 तस्वीरें देखिए… खबर अपडेट की जा रही है…


https://ift.tt/GH5awJi

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *