DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल श्रावस्ती पहुंचे:केंद्रीय बजट 2026-27 की उपलब्धियां गिनाईं, आत्मनिर्भर भारत की नींव बताया

श्रावस्ती में राज्य मंत्री (आबकारी) और जनपद के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत की और केंद्रीय बजट 2026-27 की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री अग्रवाल ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प का सशक्त घोषणा-पत्र है। उन्होंने बताया कि बजट में कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचा, विनिर्माण क्षमता और क्षेत्रीय संतुलन पर विशेष जोर दिया गया है। मंत्री ने जानकारी दी कि 53.47 लाख करोड़ रुपये का यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को गति देने वाला है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास, सड़क, रेल, रक्षा और रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने अनुमान जताया कि उत्तर प्रदेश को इस बजट से चार लाख करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि मिलेगी, जिससे प्रदेश के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। अग्रवाल ने बजट के तहत स्वीकृत प्रमुख परियोजनाओं का भी उल्लेख किया, जिनमें दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी रेलवे कॉरिडोर, नए ट्रॉमा सेंटर, वर्किंग वूमेन हॉस्टल, मेट्रो विस्तार, एआई सिटी, नए एम्स और आईआईटी शामिल हैं। उन्होंने ‘लखपति दीदी योजना’, सेमीकंडक्टर उद्योग, बायो-फार्मा योजना और कैंसर की दवाओं को सस्ता करने जैसे प्रावधानों को जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। प्रेसवार्ता के समापन के बाद, प्रभारी मंत्री ने जरूरतमंद और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए, जो सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।


https://ift.tt/7JUx8yZ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *