DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सेवा बस चालक-परिचालक के मानदेय में बढ़ोतरी:मानदेय 14 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ा, किराया 20 प्रतिशत सस्ता

ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री जनता सेवा योजना के तहत संचालित बसों को लेकर अहम निर्णय लिया है। योजना के अंतर्गत चल रही बसों के संचालन हेतु चालकों और परिचालकों के मानदेय में 14 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ी हुई दर तत्काल प्रभाव से लागू होगी। 2.18 से बढ़कर 2.32 रुपये प्रति किमी हुआ भुगतान परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने जानकारी दी कि अब तक संविदा चालकों और परिचालकों को 2.18 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जा रहा था। नए निर्णय के बाद यह दर बढ़ाकर 2.32 रुपये प्रति किलोमीटर कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस बढ़ोतरी से बस संचालकों और सेवा प्रदाताओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी, जिससे बसों का नियमित, सुरक्षित और सुचारु संचालन सुनिश्चित हो सकेगा। ग्रामीण यात्रियों को मिल रहा 20 प्रतिशत कम किराया परिवहन मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री जनता सेवा की बसों का किराया साधारण बसों की तुलना में 20 प्रतिशत कम है। इसका सीधा लाभ ग्रामीण अंचलों में रहने वाले यात्रियों को मिल रहा है, जिन्हें कम खर्च में अपने गंतव्य तक पहुंचने की सुविधा मिल रही है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में किफायती और सुलभ परिवहन को बढ़ावा देना है। प्रदेश में 299 बसें, 395 मार्गों पर संचालन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के माध्यम से मुख्यमंत्री जनता सेवा योजना के तहत प्रदेश के 20 क्षेत्रों में अनुमन्य 395 मार्गों पर कुल 299 बसों का संचालन किया जा रहा है। यह योजना ग्रामीण परिवहन व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।


https://ift.tt/y6e1W4f

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *