DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सांड के टक्कर से घायल हुआ था बाइक सवार:बदायूं में इलाज के दौरान तोड़ा दम, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बदायूं में एक तेज रफ्तार बाइक घुमंतू सांड से टकरा गई, जिससे बाइक सवार अजयपाल (38) गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान आज सुबह उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह हादसा 2 फरवरी की शाम उसावां थाना क्षेत्र के फर्रुखाबाद हाइवे पर हुआ। मथना गांव निवासी अजयपाल पुत्र छोटेलाल शाहजहांपुर के कलान कस्बे में अपने रिश्तेदार से मिलकर घर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक एक सांड उनकी बाइक के सामने आ गया। सांड से टकराने के कारण अजयपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल सीएचसी पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद परिजन उन्हें घर ले आए। आज सुबह अजयपाल ने दम तोड़ दिया। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


https://ift.tt/wKBuiqN

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *