उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक वन संरक्षक (ACF) और क्षेत्रीय वनाधिकारी (RFO) परीक्षा-2025 को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा (Mains) की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सफल अभ्यर्थी समय-सीमा के भीतर अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया और दिशा-निर्देश आयोग के उपसचिव वीरेंद्र मणि त्रिपाठी के अनुसार जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में पास हुए हैं उन्हें आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अभ्यर्थियों को अपने ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी के साथ समस्त शैक्षणिक और आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां संलग्न कर 27 फरवरी तक आयोग के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से या डाक के माध्यम से जमा करना अनिवार्य है। परीक्षा से संबंधित अन्य विवरण, पाठ्यक्रम और निर्देशों के लिए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन देख सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।
https://ift.tt/kjspfq0
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply