DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मछली फाटक पुल पर फसाड लाइटिंग कार्य शुरू:नगर निगम ने शहर सौंदर्यीकरण के लिए उठाया कदम, 7 फरवरी तक पूरा होगा काम

मथुरा शहर के सौंदर्यीकरण की दिशा में नगर निगम ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। शहर के व्यस्त मछली फाटक पुल को अब फसाड लाइटों से रोशन किया जाएगा। नगर निगम ने पुल पर फसाड लाइटिंग का कार्य औपचारिक रूप से शुरू कर दिया है, जिससे क्षेत्र की रौनक बढ़ेगी। सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी ने बताया कि मछली फाटक पुल को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित कर आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। परियोजना के तहत पुल की संरचना के अनुरूप विशेष फसाड लाइटें लगाई जा रही हैं।

नगर निगम का लक्ष्य है कि यह पूरा कार्य आगामी 7 फरवरी तक संपन्न कर लिया जाए। कार्य पूरा होने के बाद मछली फाटक पुल न केवल यातायात के लिए सुरक्षित और सुगम होगा, बल्कि शहर की सुंदरता में भी वृद्धि करेगा। धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा अधिकारियों का मानना है कि फसाड लाइटिंग से शहर का रात्रिकालीन दृश्य अधिक आकर्षक बनेगा। इससे धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। मथुरा पहले से ही एक प्रमुख धार्मिक नगरी है, और ऐसे सौंदर्यीकरण कार्य शहर की पहचान को और सशक्त करते हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले नगर निगम होली गेट, श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर, द्वारिकाधीश मंदिर, पोतरा कुंड और छटीकरा अंडरपास पुल पर भी फसाड लाइटिंग का कार्य करा चुका है। इन कार्यों को लोगों ने काफी सराहा था। अब मछली फाटक पुल पर शुरू हुआ यह कार्य भी शहरवासियों के लिए एक नया आकर्षण बनने की उम्मीद है।


https://ift.tt/pW605Pq

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *