DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

जालौन में युवक ने की आत्महत्या:फंदे से लटका मिला शव, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

जालौन जिले के कुठौन्द थाना क्षेत्र के अटराकला गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उरई भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अटराकला निवासी शिवा पुत्र सुरेश के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शिवा पिछले कुछ समय से कुठौन्द कस्बे में अपने मामा सोनेलाल के घर पर रह रहा था। घटना का पता तब चला जब घर के सदस्यों ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कुठौन्द थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार पाठक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम में कांस्टेबल प्रवीण शर्मा और शरद यादव भी शामिल थे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को फंदे से उतारकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल, युवक की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और परिजन भी किसी स्पष्ट वजह की जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि युवक किसी तनाव या अन्य समस्या से ग्रस्त था या नहीं।


https://ift.tt/HpPNtCL

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *