DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

इटावा में नियमों के खिलाफ टोल प्लाजा शुरू:सपा सांसद जितेंद्र दोहरे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजा

इटावा लोकसभा से समाजवादी पार्टी के सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर जनपद के पहले बख्तियारपुरा टोल प्लाजा को बंद कराने की मांग की है। सांसद ने पत्र में कहा है कि इटावा फर्रुखाबाद मार्ग पर एनएचआई द्वारा बनाया गया यह टोल प्लाजा तय मानकों के विपरीत शुरू किया गया है और इससे आम जनता को अनावश्यक आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। 60 किलोमीटर के नियम का उल्लंघन बताया सांसद ने अपने पत्र में बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार किसी भी राष्ट्रीय राजमार्ग पर 60 किलोमीटर की दूरी के बाद ही दूसरा टोल प्लाजा बनाया जा सकता है। जबकि बख्तियारपुरा टोल प्लाजा से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर मध्य प्रदेश के भिंड जनपद के बरही में पहले से ही एक टोल प्लाजा संचालित है। ऐसे में इतने कम अंतर पर दूसरा टोल शुरू करना नियमों के खिलाफ है। निर्माण कार्य अधूरा होने का भी आरोप पत्र में यह भी कहा गया है कि इस टोल प्लाजा को शुरू करने में काफी जल्दबाजी की गई है। इटावा और बख्तियारपुरा टोल प्लाजा के बीच दतावली नहर पुल और लुहिया नहर पुल पर अभी निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा आगे भी कई पुलों का निर्माण अधूरा है। अधूरे मार्ग पर टोल वसूली शुरू करना एनएचआई के मानकों के अनुरूप नहीं है। टोल दरों का भी किया गया उल्लेख सांसद ने बताया कि यह टोल प्लाजा अंशिका इंटरप्राइजेज बनारस की कंपनी को तीन महीने के ट्रायल पर दिया गया है। इटावा से किशनी कार से जाने पर 50 रुपये और वापसी पर 80 रुपये वसूले जा रहे हैं। बस और ट्रक से जाने पर 175 रुपये और वापसी पर 265 रुपये देना पड़ रहा है। कमर्शियल वाहन से 190 रुपये और वापसी पर 290 रुपये, जबकि ओवर साइज वाहन से 335 रुपये और वापसी पर 505 रुपये लिए जा रहे हैं। कृषि कार्य में लगे वाहन, ऑटो और बाइक को टोल से मुक्त रखा गया है। जनहित में टोल वसूली रोकने की मांग
सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे ने केंद्रीय मंत्री से जनहित को देखते हुए इस टोल प्लाजा की वसूली को तत्काल रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी कर और अधूरे निर्माण के बीच टोल वसूली करना जनता के साथ अन्याय है और इस पर जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए।


https://ift.tt/iwH4C7Y

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *