आजमगढ़ ने महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर में 13 एवं 14 फरवरी को आयोजित होने वाले ‘युवा तरंग’ कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजभवन के निर्देशों के क्रम में कुलपति प्रो. संजीव कुमार की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय की सभी आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में कुलपति ने स्पष्ट किया कि ‘युवा तरंग’ का उद्देश्य विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध समस्त राजकीय, अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा के भीतर कोई न कोई कला निहित होती है। जिसे सही अवसर और मंच मिलना आवश्यक है। राजभवन के निर्देश एवं कुलपति के मार्गदर्शन में कुलसचिव द्वारा प्रो.वंदना पांडेय के संयोजकत्व में मुख्य आयोजन समिति का गठन किया गया है। जबकि प्रो.अरुण कुमार सिंह को सह-संयोजक नामित किया गया है। 15 उप समितियों का हुआ गठन
इस बारे में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के डॉक्टर विजय उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए 15 उप-समितियों का गठन कर विभिन्न प्रतियोगिताओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं से किसी प्रकार का पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। कार्यक्रम से संबंधित समस्त जानकारी बैनर, पोस्टर एवं हेल्प डेस्क के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।
कुलपति प्रो.संजीव कुमार ने जानकारी दी कि ‘युवा तरंग’ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ 13 फरवरी को प्रातः 10 बजे प्रशासनिक भवन के समीप स्थित हेलीपैड के पास ओपन ग्राउंड में लगे पंडाल में मुख्य अतिथि और कुलपति द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ होगा।
https://ift.tt/dTklHup
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply