DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

संभल में छात्राओं ने पीएम मोदी का संदेश सुना:शिक्षामंत्री गुलाब देवी बोलीं- नकल करने वाले पर NSA लगाकर जेल भेजेंगे

संभल के एक इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी भी छात्र-छात्राओं के साथ मौजूद रहीं। उन्होंने कार्यक्रम के बाद संबोधित करते हुए कहा कि नकल करवाने वाले लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया जाएगा, उन पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगेगा और उन्हें जेल भी भेजा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम का आठवां संस्करण आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से आए छात्र-छात्राओं से संवाद किया। प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया और परीक्षाओं के दौरान होने वाले तनाव को दूर करने के उपाय बताए। जनपद संभल के चंदौसी कोतवाली कस्बा क्षेत्र स्थित बीएमजी इंटर कॉलेज में भी इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी विशेष रूप से यहां उपस्थित रहीं और उन्होंने विद्यार्थियों के साथ टीवी पर ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम देखा। राज्यमंत्री गुलाब देवी ने छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री के संदेश को दोहराया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को परीक्षा के समय तनावमुक्त होकर तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने छात्रों को प्रतिदिन कम से कम 12 घंटे पढ़ाई करने और समय का सदुपयोग करने की सलाह दी। मंत्री ने यह भी बताया कि इस बार की परीक्षाओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे परीक्षाएं कम समय में पूरी होंगी और परिणाम भी जल्द घोषित किए जाएंगे। कार्यक्रम देखने के बाद हाईस्कूल की छात्रा प्रियांशी और इंटरमीडिएट की छात्रा दीक्षा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बिना घबराहट के परीक्षा देने का मंत्र दिया है। छात्राओं के अनुसार, उन्हें शांत मन से परीक्षा देने का संदेश मिला, जिसे राज्यमंत्री गुलाब देवी ने भी दोहराया।


https://ift.tt/4XEJpgl

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *