DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मतदाता सूची पुनरीक्षण में वोट चोरी का आरोप:सपा ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप, कार्रवाई की मांग

समाजवादी पार्टी (सपा) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाया है। सपा नेताओं ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने दावा किया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का पहला चरण समाप्त हो चुका है और दूसरे चरण की अंतिम तिथि भी आज है। इसी बीच भाजपा के पदाधिकारी और कुछ प्रभावशाली लोग बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) पर दबाव बनाकर विपक्ष के मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास कर रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि इसके लिए पहले से छपे हुए फॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है। कुशवाहा के अनुसार, भाजपा फर्जी नामों से लोगों की शिकायतें करा रही है। सपा नेता प्रमोद यादव ने इस पूरे मामले को उजागर किया। आरोप है कि कई बूथों पर जीवित लोगों को मृत दिखाकर उनके घरों पर नोटिस भेजे गए हैं, जिसे लोकतंत्र को कमजोर करने की एक गंभीर साजिश बताया गया है। समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि ऐसी फर्जी सूचनाएं देने वालों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। पार्टी ने भारत निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर जनता का विश्वास बनाए रखने और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। सपा ने यह भी कहा कि इस मुद्दे को विधानसभा स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर प्रत्येक वोटर का नाम बचाने के लिए बूथ-बूथ जाकर संघर्ष किया जाएगा। कुशवाहा का कहना है कि यह साफ दिखाई दे रहा है कि सत्ता के इशारे पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की जा रही है और विपक्ष के मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं।क्योंकि महंगाई,भ्रष्टाचार और किसानों के साथ हुए धोखे के कारण जनता का भरोसा भारतीय जनता पार्टी से उठ चुका है। इस बजट में किसानों के साथ जो अन्याय हुआ है, वह भी जनता ने साफ-साफ देख लिया है।इसी डर के कारण भाजपा वोटर लिस्ट से विपक्ष के नाम कटवाने की साजिश कर रही है, लेकिन समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।


https://ift.tt/h4wZiyF

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *