DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ चौपाल का आयोजन किया:मनरेगा को मजबूत करने की मांग, किसानों-मजदूरों की जीवनरेखा बताया

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत अभोली ब्लॉक के ग्राम कुढ़वा में एक चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भदोही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वसीम अंसारी और किसान कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय सहसंयोजक दिलीप मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी और दिलीप मिश्रा ने मनरेगा को गरीबों, किसानों और मजदूरों के लिए जीवनरेखा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार इसे लगातार कमजोर कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा को बचाने और मजदूरों को उनका हक दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। उन्होंने केंद्र सरकार से मनरेगा को मजबूत करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आदर्श प्रजापति और जिला अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ‘टोनी’ ने कहा कि युवा कांग्रेस इस ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ को गांव-गांव तक पहुंचाएगी और युवाओं को इससे जोड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक मनरेगा में पारदर्शिता और समय पर भुगतान सुनिश्चित नहीं होता, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। चौपाल के संयोजक न्याय पंचायत अध्यक्ष अजय प्रजापति और ब्लॉक अध्यक्ष रमाशंकर बिंद ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ बिंद, संदीप कुमार दुबे, सुरेश चौहान, दुर्गेश मिश्रा, लालजी पासी, मनीष पांडेय, राहुल गौतम, राजाराम गौतम, मुकुंद लाल मास्टर, रामदुलार गौतम, गन्नू गौतम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।


https://ift.tt/2Fxonpr

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *