बहराइच जिले के रामगांव इलाके में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक महिला और एक मासूम सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में रामगांव थाना क्षेत्र के नौवनपुरवा गांव की निवासी शशि, रमपता, जलवर्षा, कृष्णावती और 6 वर्षीय मासूम राजकुमार शामिल हैं। शशि अपने परिवार के साथ एक मांगलिक कार्यक्रम से ई-रिक्शा से वापस लौट रही थीं। यह हादसा झींगहा घाट के पास स्थित हनुमान मंदिर के करीब हुआ। तेज रफ्तार के कारण ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मासूम राजकुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल शशि ने बताया कि ई-रिक्शा चालक बहुत तेज गति से वाहन चला रहा था, जिसके कारण वह अनियंत्रित होकर पलट गया।
https://ift.tt/EO6wRg4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply